रामनवमी पर दुर्गा मन्दिरों में उमड़ी आस्था

0
142

फर्रुखाबाद:रामनवमी के अवसर पर रविवार को मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। व्रतियों ने दुर्गा पूजन कर व्रत खोला। इसके अलावा रामनवमी पर लोगों ने भगवान राम की भी उपासना की।रविवार को रामनवमी के अवसर पर मन्दिरों और घरो में अनुष्ठान हुए। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में माता महागौरी का आह्वान किया और दर्शन कर यज्ञ अनुष्ठानों में आहुतियां दी। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का कारवां पदयात्रा करते हुए दैवीय धामों पर पहुंचे और माथा टेकर खुशहाली की मंगल कामना की। माता के जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया। वहीं कई मंदिरों में रामनवमी के अनुष्ठान हुए और जवारों का विसर्जन किया गया।
सुबह के ही देवी मंदिरों में माता भक्तों की रेलमपेल रही। देवी प्रतिमाओं का आकर्षक सजावट  की| शीतला माता, संतोषी माता मंदिर, गुरुगाँव देवी, मठिया देवी, बैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर, जेएनबी रोड स्थित गमा देवी मंदिर में सुबह से अनुष्ठानों का दौर शुरु हो गया। लगभग सभी मन्दिरों में यज्ञ हवन हुआ। यहां श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दी और मंगल कामना की गई। माँ की आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और महाप्रसाद लिया। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये थे|
जगह-जगह भंडारे का आयोजन,भक्तो ने खूब चखा प्रसाद
रामनवमी के अवसर पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया| जिसमे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया| इसके साथ ही साथ जय भोले बाबा कमेटी ने 23 वें भंडारे का आयोजन गुरुगाँव देवी मन्दिर के निकट किया| जिसमे श्रद्धालुओं ने कढ़ी-चावल का स्वाद चखा|कमेटी अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी (भोले),अमन गुप्ता,सोनू गुप्ता,सोनू शुक्ला,शिव गोपाल वर्मा,सुभाष वर्मा,चन्दन वर्मा,रामगोपाल शुक्ला,प्रिंस पाण्डेय व जीतू वाजपेयी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]