भट्टा मुनीम की पत्नी नें फांसी लगाकर दी जान

0
181

फर्रुखाबाद: गृह कलह से परेशान होकर भट्टा मुनीम की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को लोहिया अस्पताल भेजा|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चाँदपुर निवासी रामनरेश सक्सेना के पुत्र दीपक सक्सेना का विवाह बीते 23 नबम्वर 2008 को फतेहगढ़ क्षेत्र के कचेहरी के निकट निवासी जगदीश की 25 वर्षीय पुत्री प्रीती के साथ हुआ था|
दीपक सक्सेना रखा रोड स्थित एक भत्ते में मुनीम का कार्य करता है| उसने पुलिस को बताया कि सुबह लगभग आठ बजे वह काम पर चला गया| जबकि उसके पिता रामनरेश कही रिश्तेदारी में चले उसके कुछ देर बाद गाँव के बबलू कटियार ने दीपक को उसकी पत्नी के फांसी लगाने की सूचना दी| जिसके बड़ा दीपक घर पंहुचा| जनाकारी होने पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज ने शव को लोहिया अस्पताल भेजा| जंहा मृतका की माँ मुन्नी देवी लोहिया पंहुची| उन्होंने हंगामा कर दीपक व उसके पिता पर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया| मृतका प्रीती के 9 वर्षीय पुत्र शिवा,6 वर्षीय अमर व एक आठ महीने का पुत्र देव है| चौकी इंचार्ज ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]