छुट्टी पर आये सैनिक ने फांसी लगाकर दी जान

0
149

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) अवकाश पर घर आये सैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला मोती निवासी विनीत कुमार यादव के भाई मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि विनीत आसाम राइफल में तैनात था| बीते 8 अप्रैल को विनीत घर आये तो घर के सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे| उसी दौरान उसने घर का दरवाजा अन्दर से बंद करके कमरे के कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी| जब परिजन मौके पर आये तो देखा की दरवाजा भीतर से बंद है|परिजनों ने दरवाजा तोड़कर विनीत को नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी| घटना की सूचना पर मदनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र पाल सिंह ने भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
विवाहिता फांसी पर झूली
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नौलख्खा निवासी बाबू राम ने अपनी पुत्र शशीदेवी का विवाह इसी थाना क्षेत्र के ग्राम रशीदपुर निवासी बालक राम के साथ किया था|शशिदेवी ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस बे शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]