सीआईएसएफ के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

0
156

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)लोकसभा चुनाव  पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने बुधवार को फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की गयी। काफी संख्या में रोड पर पुलिस व जवानों को देखकर लोग काफी सशंकित नजर आये।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लेग मार्च कस्बे की मुख्य सडकों पर किया गया| फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। साथ ही पुलिस व सीआईएसएफ जवानों की चहलकदमी से लोग आपस में चर्चा करते हुए सशंकित रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यदि कोई सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने एवं माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है। जिसमें किसी के बहकावे में ना आयें। यदि कोई प्रलोभन देने की कोशिश करता है तो पुलिस को अवगत करायें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]