अमेठी,कन्नौज व आजमगढ़ में बदलाव मांग रही जनता:डॉ० दिनेश शर्मा

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) जिले में आये डिप्टी सीएम डॉ० दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया और कहा की आगामी चुनाव में जनता अमेठी,कन्नौज और  आजमगढ़ में बदलाव लाने का मन बना रही है|
जनपद कन्नौज के तिर्वा में एक कार्यक्रम में जाने के लिए इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित हवाईपट्टी पर प्लेन से आये सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सपा-बसपा गठबंधन कपोल कल्पित है|उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब अमेठी,रायबरेली,कन्नौज व आजमगढ़ में बदलाव लाने का मन बना रही है| विपक्षी केंद्र सरकार का कार्यों को लेकर घवराये हुए है|
इस दौरान पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,पूर्व चेयरमैंन व बीजेपी उपाध्यक्ष विजय गुप्ता,संजीब गुप्ता,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे आदि ने उपमुख्यमंत्री से हवाई पट्टी पर भेट की| इसके बाद वह कार से तिर्वा के लिए रवाना हो गये|