सीआईएसएफ के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

0
128

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि)लोक सभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक कंपनी रविवार की शाम पंहुची। जवानों ने एक  फ्लैग मार्च भी किया।
कोतवाल रवि श्रीवास्तव के साथ सुरक्षा बल के जवानों ने नगर के श्याम नगर मंडी रोड से फ्लैग मार्च की शुरुआत की|इसके बाद गलियों में घूमकर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराते हुए सभ्रांत लोगों से बातचीत की गई। फ्लैग मार्च आईटीआई चौराहे होते हुए रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पंहुचे और रेलवे रोड होते खटकपूरा होते हुए नगर के कई मोहल्लो में निकाला गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]