एक दर्जन दरोगा और 13 सिपाही इधर से उधर

0
200

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने जिले में 12 दरोगा और 13 सिपाहियों की तैनाती में फेर बदल कर दिया है|
कायमगंज की मंडी समिति चौकी इंचार्ज सूर्यभान सिंह को कोतवाली फर्रुखाबाद भेजा गया है| कोतवाली फर्रुखाबाद की महिला दरोगा श्वेता शर्मा को चौकी प्रभारी मंडी समिति कायमगंज का चार्ज दिया गया है| कमालगंज थाने के दरोगा को पुलिस लाइन,थाना शमसाबाद के दरोगा रहीस खान को कोतवाली फतेहगढ़,थाना मेरापुर के दरोगा जय प्रकाश को थाना कमालगंज,पुलिस लाइन के दरोगा उदयवीर सिंह को जहानगंज,कोतवाली कायमगंज के दरोगा रामबाबू को थाना मऊदरवाजा,प्रभारी एंटी रोमियों पूनम जादौन को महिला थाना वरिष्ठ उपनिरीक्षक,पुलिस लाइन से दरोगा प्रदीप त्यागी को पुलिस लाइन से कोतवाली कायमगंज,चौकी इंचार्ज सेंट्रल जेल दिनेश कुमार गौतम को एसपी पीआरओ द्वितीय,पुलिस लाइन के दरोगा अनिल कुमार दुबे को चौकी इंचार्ज सेन्ट्रल जेल,पुलिस कार्यालय में तैनात महिला दरोगा प्रतिभा वाजपेयी को कोतवाली फर्रुखाबाद में तैनाती दी गयी है|
इसके साथ ही एसपी डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा ने 13 सिपाहियों की तैनाती में फेर बदल किया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]