गणतंत्र की वर्षगांठ का उल्लास,तिरंगे से सजी दुकानें

0
162

फर्रुखाबाद:गणतंत्र दिवस को लेकर पूरा शहर तिरंगे रंग में रंगा नजर आ रहा है। गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ की रौनक शहर में नजर आने लगी है। बड़े व्यवसायियों और ठेली व्यापारियों ने अपनी दुकान तिरंगे, दुपट्टों, मालाओं, पतंगों से रंग दिया है। बाजार में केसरिया, सफेद और हरे रंग से बने कई तरह के सामान बिक रहे हैं।
नगर में दुकानों को देखकर लगता है की देश का उन्माद किस तरह से लोगों के जहन में है| देश प्रेम का जज्बा रखे लोगों को तिंरगा लुक देनें को बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सजा लिया है| लाखों का सामान ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार है| खिलौने की मांग करने वाले बच्चे भी तिरंगी टोपियां, लॉकेट और गोल्डन, सिल्वर रंग में रंगी तिरंगी चूड़ियां खरीदते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बाजार में पहली बार तिरंगी प्लास्टिक टोपियां, हैंड बैंड और मलिंगा कैप भी दिख रही हैं। लड़कियों के लिए तिरंगे से बने दुपट्टा, हेयर बैंड, चूड़ियां, टी-शर्ट आदि की खरीदारी हो रही है।
नगर के व्यापारी सुभाष ने बताया कि टाइमपीस युक्त तिरंगों और बाइकों और गाड़ियों में लगाने वाले झंडों की काफी डिमांड है। टाइमपीस युक्त तिरंगों को गाड़ियों और घरों में लगाया जा सकता है। बाजार में लगभग छोटे झंडे 5 से 100,बड़े झंडे 100 से 600,बैज 5 से 20,मलिंगा कैप 110 से 150,टोपी 5 से 50,हैंड बैंड 10 से 70,तिरंगे वाली चूड़ियां 50 से 60,टी-शर्ट 100 से 300 में उपलब्ध है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]