दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल में जना बच्चा

0
132

फर्रुखाबाद:बीते तकरीबन 9 महीने पहले किशोरी के साथ किये गये दुष्कर्म का खुलासा होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया था जबकि दूसरा अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी बसपा नेता के 27 वर्षीयभाई ने दूसरे मोहल्ले की रहने वाली युवती से दुष्कर्म किया था| घटना के कई महीनों बाद परिजनों को जब जानकारी हुई तो पुलिस ने बसपा नेता इजहार और उसके आरोपी भाई अफसार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था| पुलिस ने एक आरोपी अफसार को तो गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया|
वही 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को प्रसब पीड़ा होने पर लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था| मंगलवार को सुबह किशोरी ने ने एक बालक को जन्म दिया| लेकिन अब नवजात को अपने पिता के नाम की तलाश है| पीड़िता के परिजनों ने कहा की आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए|
अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने जेएनआई को बताया की सुप्रीम कोर्ट की नई गाइड लाइन आयी है की अबैध ढंग से उत्पन्न हुई सन्तान भी बैध होगी| उसे पिता का नाम भी मिलेगा और जिसने भी यह कृत्य किया है उस व्यक्ति की सम्पत्ति में भी उसको बराबर का हक दिया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]