बीजेपी ने प्रतिबंधित गिलासों में पिलाया समरसता का पानी

0
142

फर्रूखाबाद:नगर बीजेपी द्वारा समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे कार्यकर्ताओं को पंक्ति में बैठाकर खिचड़ी भोज परोसा गया|
नगर के सेक्टर बजरिया में बूथ नंबर 270 पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत पंहुचे| जंहा मकर संक्रांति को “समरसता भोज कार्यक्रम” के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का यह मुख्य पर्व है यह पर्व एकता का संदेश देता है| इस बार इस पर्व को समरसता भोज कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है|
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा यह पर्व भारतीय संस्कृति को दर्शाता है जहां पर एक साथ बैठकर सभी लोग खिचड़ी भोज का आनंद लेते हैं| हर वर्ग व हर समाज में भेदभाव खत्म होकर एकता का स्वरूप हो इस नीति के साथ केंद्र एवं प्रदेश की सरकारें कार्य कर रही हैं। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,नगर महामंत्री नरेंद्र राठौर ,नगर उपाध्यक्ष रामकिशोर सैनी, संजू शर्मा, सरल त्रिवेदी, बूथ अध्यक्ष संजीव, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी मदीना बेगम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबिता पाठक,राजकुमार वर्मा,संजीव कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता,शिवांग रस्तोगी, नगर मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे|
प्रतिबंधित गिलासों में परोसा समरसता का पानी
योगी सरकार के फरमान के बाद प्रदेश में कम से कम कागजों में बंद हुए प्रतिबंधित गिलासों का प्रयोग बीजेपी के समरसता भोज कार्यक्रम में किया गया| इसमे तब ताज्जुब हुआ जब उन गिलासों का प्रयोग जिन्हें सरकार आम जनता को बंद करने की नसीहत दे रही है| उन्ही की पार्टी के लोग अपनी ही सरकार के आदेशों को ताक पर रखे है| जिलाध्यक्ष,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को उन्ही प्रतिबंधित गिलासों में पानी परोसा गया जो कागजों में जिला प्र्शासन बंद दिखा रहा है| मजे की बात है कि जिला कमेटी ने इस पर कोई आपत्ति नही की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]