क्रिसमस की खरीददारी को सजे बाजार,ऑनलाइन शापिंग ने बिगाड़ा दुकानदारों का खेल

0
123

फर्रुखाबाद: क्रिसमस-डे के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। जैसे-जैसे दिन कम हो रहे हैं, हर किसी पर क्रिसमस का खुमार बढ़ता जा रहा है। बाजार की बात करें तो इस बार क्रिसमस-ट्री, सांता कॉस्च्यूम के अलावा म्यूजिकल सांता क्लॉज आर्कषण का केंद्र हैं। बच्चे तरह-तरह के म्यूजिक सांता को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं व्यापारियों ने भी क्रिसमस की पूरी तैयारी कर ली है। प्रमुख बाजारों में तमाम दुकानें क्रिसमस के साजो-सामान से पटी हैं और लोग भी बड़ी संख्या में खरीदारी को उमड़ रहे हैं।
पाश्चात्य संस्कृति का प्रमुख और बेहद खास त्योहार क्रिसमस भारत में भी खासा लोकप्रिय हो चुका है। नगर की बात करें तो यहां भी हजारों लोग क्रिसमस को धूमधाम से मनाते हैं। चर्च आदि में तो क्रिसमस पर विशेष आयोजन होते ही हैं, लोग घरों या सार्वजनिक स्थलों में क्रिसमस बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं। क्रिसमस के त्योहार में एक दिन ही बाकी हैं और द्रोणनगरी भी पूरी तरह क्रिसमस के रंग से सराबोर हो चुकी है।
लोग घरों में क्रिसमस की तैयारियां कर रहे हैं, तो नगर के बाजार भी लाल और सफेद रंग में गुलजार नजर आ रहे हैं। प्रमुख बाजारों में क्रिसमस के साजो-सामान से तमाम दुकानें पटी हुई हैं। बड़ी संख्या में भीड़ खरीदारी को उमड़ रही है। वहीं व्यापारियों की भी चांदी कट रही है। क्रिसमस पर लोग सांता क्लॉज के स्वागत के लिए अपने घरों में कोई कसर नहीं छोड़ते। बाजार में क्रिसमस-ट्री, पाइन-ट्री, कई डिजाइन की क्रिसमस-बेल्स, सांता क्लॉज ड्रेस, स्टॉकिंग, प्लफी सांता की खरीदारी हो शुरू हो गई है।
इस बार बच्चों के लिए ‘म्यूजिकल सांता’ नए कलेवर में नजर आ रहे हैं। इनमें कई तरह के मूड में सांता म्यूजिक में उपलब्ध हैं। नगर के बढ़पुर स्थित एक शॉप के स्वामी निक्की नवीन ने बताया कि इन सांता म्यूजिकल ट्वाय को बच्चे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लाइटिंग संता सबसे मंहगा 55 सौ रूपये में बिक्री किया गया|
क्रिस्टल्स से सजेगा क्रिसमस-ट्री क्रिसमस-ट्री को सजाने का ट्रेंड मुख्य है। हर कोई क्रिसमस-ट्री को आकर्षक रूप से सजाने की कोशिश करता है। इसके लिए बाजार में क्रिस्टल के कई सजावटी उत्पाद आए हैं। इनमें क्रिस्टल स्टार, क्रिसमस स्नोफ्लैग, रिएंडस्टी, टॉल्स, बल्डर्स हैं। ये क्रिसमस-ट्री को और भी आकर्षक लुक देंगे।
वॉल स्टीकर्स भी हैं खास
इस बार नए-नए स्टीकर्स भी आए हैं। इनमें आकर्षक डिजाइन के 2-डी, 3-डी वॉल स्टीकर्स हैं। जबकि वॉल पोस्टर भी खासे आकर्षक हैं।
बाजार में कौन सी चीज कितने की
बाजार में संता क्लॉज़ का मुखौटा 50 रूपये से 80 रूपये,क्रिसमस स्टार 5 रूपये से लेकर 350 रूपये,संता के वॉल स्टीकर्स10 रूपये से 40 रूपये तक,क्रिसमस ट्री 35 रूपये से लेकर 2 हजार रूपये,लाइटिंग संता 55 सौ रूपये आदि सामान बाजार में उपलब्ध है|
आँन लाइन शापिंग ने बिगाड़ा दुकानदारों का खेल
दुकानदार नसरुद्दीन ने बताया कि ग्राहक आँन लाइन शापिंग की तरफ जादा जा रहा है| जिससे सामान्य दुकानदारों की बिक्री पर खासा असर पड़ा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]