भाई की अस्थियां विसर्जित करने आया युवक गंगा में लापता

0
119

फर्रुखाबाद:बीते दिन भाई की मृत्यु के बाद उसकी अस्थियां गंगा में विसर्जित करने आये युवक गंगा में लापता हो गया पुलिस के लाख प्रयास के बाबजूद भी शनिवार देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला |
जनपद मैनपुरी के सिकंदरपुर नगला मैनपुरी के निवासी जसवंत सिंह की मौत हो गयी शुक्रवार को मृतक जसवंत का भाई अशोक कुमार पुत्र रामसनेही अपनी भाभी लक्ष्मी व भतीजे पांचालघाट पर अस्थियां विसर्जित करने आया था अस्थियां विसर्जन के बाद अशोक अपनी भाभी व भतीजे के साथ गंगा में स्नान करने गया तभी अचानक अशोक गहरे पानी में जाने से डूब गया चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठे हुए लेकिन अशोक का कोई पता नहीं चला |
शनिवार को सूचना मिलने पर पांचालघाट चौकीप्रभारी देवेंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे और युवक की गंगा में तलाश कराई पर अशोक का देर शाम तक गंगा में कोई पता नहीं चला| अशोक की पत्नी मिथलेश देवी का रो-रो कर बुरा हाल है |
चौकीप्रभारी देवेंद्र गंगवार ने बताया कि अभी तक अशोक कुमार का कोई पता नहीं चला है तलाश लगातार जारी है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]