“आजाद” शहादत को याद करने पंहुची रज कलश यात्रा

0
107

फर्रुखाबाद:काकोरी कांड के शहीदों की शहादत दिवस पर मिशन अमर शहीद अमर जवान के द्वारा शहीद रज कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है| जिसके तहत यात्रा शहर-शहर जाकर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दे रही है| नगर में पंहुची यात्रा ने भी शहीद आजाद को श्रद्धांजलि दी|
शहर के साहबगंज चौराहे पर स्थित आजाद भवन में अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित रामनारायण आजाद के निवास पर पहुंचे यात्रा में आए लोगों ने शहीद आजाद के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की| आजाद की धरती से पावन मिट्टी लेकर यात्रा रवाना हुई| अन्य शहरों में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए यात्रा 19 दिसंबर को दिल्ली अमर जवान ज्योति पर संपन्न होगी| कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश चंद दुबे ने की| इस दौरान आजाद के पौत्र बॉबी दुबे, राजू भारद्वाज, धर्मेंद्र, रवि चौहान, संजय कुशवाहा,दीपक दुबे, पियूष दुबे आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]