समृद्ध समाज के लिए जरूरी है महिलाओं का सशक्त व स्वस्थ होना

0
121

फर्रुखाबाद:महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि समृद्ध समाज के लिए महिलाओं का सशक्त व स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसलिए महिलाएं स्वरोजगार के लिए साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व बचत पर अधिक ध्यान दें।
विकास भवन कार्यालय फतेहगढ़ के निकट डीआरडीए परिसर में महिला कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची डीएम मोनिका रानी,सीडीओ अपुर्वा दुबे के साथ ही डॉ० रजनी सरीन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे शिक्षित होकर ज्ञान अर्जित करें और अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कारों की शिक्षा व ज्ञान दें। यदि वे बच्चों को अच्छी संस्कारों की शिक्षा देंगी तो उनके बच्चे भी आगे चलकर सभी का सम्मान करेंगे।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक,चित्रा अग्निहोत्री आदि रही| संचालन दीपिका त्रिपाठी ने किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]