दीपोत्सव पर्व पर 51 सौ दीयों के साथ होगी महाआरती

0
125

फर्रुखाबाद:गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा आयोजित चतुर्थ दीपोत्सव व 236 वाँ गंगाधर भगवान शिव का अभिषेक व गंगा दीपदान कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है|
संस्था के संस्थापक सत्यव्रत पाण्डेय व कार्यक्रम संयोजक संस्कार भारती प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया की आगामी 25 नवम्बर को पांचाल घाट स्थित दुर्वाषा ऋषि आश्रम के निकट गंगा किनारे 51 सौ दीपो के साथ महाआरती का आयोजन होगा| जिसमे जनपद के कोने-कोने से श्रद्धालु हिस्सा लेने आ रहे है| इस दौरान भगवान शिव का 236 वाँ अभिषेक कार्यक्रम भी होगा| बाद में गंगा में दीपो को अर्पित किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]