कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों के किनारे उमड़ी आस्था

0
123

फर्रुखाबाद:ऐतिहासिक पांचाल घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर पतित पावनी गंगा मैया के आस्था हिलोरे लेती नजर आयी। गुरुवार को घाट पर उमड़ी आस्था ने कल-कल बहती जलधारा में स्नान किया। और सुख-शांति की कामना की|
गुरुवार की सुबह में गंगा घाट पर जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा मां को नमन करते हुए डुबकी लगाई। स्नान उपरांत श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अ‌र्घ्य देते हुए गंगा मैया से सुख शांति की प्रार्थना की। वहीं गंगा नन्हें मुन्ने, युवक-युवतियां एवं महिलाएं स्नान के दौरान तैराकी, बाल खेलकर, रस्सी कस्सी करते, एक दूसरे के ऊपर जल की बौछार करके आनन्द लेती नजर आई। वहीं वृद्ध अवस्था के श्रद्धालु गंगा मैया से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना करते नजर आए। यहां सुबह से शुरू हुआ स्नान का सिलसिला शाम तक चलेगा|
इस दौरान गंगा के घाटों पर हर-हर गंगे व हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। घाटों पर बढ़ी भीड़ को देख पुलिस प्रशासन और अलर्ट हो गया। एसपी संतोष मिश्रा, सीओ सिटी रामलखन सरोज व प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक खुद व्यवस्था दुरस्त करने में लगे रहे| इस बार पुल पर जाम नही लगा| तकरीबन तीन ट्रक रंगरुट भी व्यवस्था में लगाये गये थे|
एसपी ने खुद घाटों पर जाकर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]