खाटू श्याम की भक्ति में डूबे श्याम प्रेमी

0
162

फर्रुखाबाद:नगर के स्वराज कुटीर में आयोजित हुए भजन संध्या में खाटू श्याम का गुणगान किया। प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल ने श्याम के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। खाटू श्याम के दरबार में भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई।
श्याम कृपा मंडल के ने खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन कराया| प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल और रेशमी शर्मा ने श्याम का गुणगान किया। भजनों से श्याम भक्तों को भावविभोर कर दिया। देर रात तक श्याम प्रेमी खाटू श्याम की भक्ति में डूबे रहे। दरबार में विराजित श्याम का विशेष श्रृंगार दर्शन, श्री श्याम दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। रविवार की देर रात को श्री खाटू श्याम जी की आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
इस दौरान फर्नीचर व्यापारी कपिल गुप्ता, विमल चतुर्वेदी, सुरजीत गुप्ता,प्रिंश शुक्ला, पंकज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल,मनोज वाजपेयी आदि मुख्य व्यवस्था में रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]