फर्रुखाबाद(कंपिल)नगर के विमलनाथ स्वामी जैन श्वेतांबर तीर्थ स्थल में सोम्बर को सेवा कार्यों से संबंधित भगवान विमलनाथ का विमलायतन योजना का शिलान्यास किया गया।शिलान्यास से पूर्व भगवान विमलनाथ की पुष्पादि से पूजा अर्चना की गई।
भगवान विमलनाथ स्वामी जैन श्वेताम्बर मंदिर में दूर दराज से आये भक्तों के साथ मिलकर सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू कर दी गयी थी।कायमगंज के उद्योगपति एवं समाजसेवी चंद्रप्रकाश उर्फ पिक्को बाबू ने विमालायतन का शिलान्यास किया। भूमि पूजन में जैन समाज के एक सैकड़ा श्रद्धालु मुम्बई से कंपिल जी पहुंचे । इस दौरान पुखराज डागा,कमलेश मुंबई ,शैलेंद्र भाई साहब ,यासमी दलाल -चेन्नई ,नवीन बी शाह, क्षमानील संजय शाह, महेंद्र शाह- मुंबई ,दीपका शाह, हितेश शाह, सोनू गंगवार( पियूष गंगवार) सहित एक सैकड़ा लोग इस कार्यक्रम में शामिल रहे।



विमलायतन का जैन मंदिर में किया गया शिलान्यास।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


