व्यापार मंडल अध्यक्ष ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को पीटा

0
152

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) जिलाधिकारी के आदेश पर दीपावली के त्योहार को देखते हुये खाद्य सामग्री का नमूना लेने गये खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|
तहसील कायमगंज के खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष वर्मा ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि वह खाद्य सुरक्षा के सचल दल के साथ दोपहर लगभग 1:30 बजे गल्ला मंडी कायमगंज गये थे| जंहा उन्होंने वैष्णो किराना स्टोर का निरीक्षण किया| उसी दौरान दुकान मालिक चन्द्र किशोर ने फोन करके व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, किसान यूनियन के मुन्ना लाल सक्सेना, नीरज रस्तोगी, प्रवेश कुमार के साथ ही 25 अज्ञात लोग आ गये| उन्होंने मौके से किसमिश का नमूना छीन लिया| उन सभी ने मिलकर आशीष वर्मा के साथ जमकर मारपीट कर दी| अभिलेख फाड़ दिये|
प्रभारी निरीक्षक जसबन्त सिंह ने बताया की तहरीर मिल गयी है| घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]