उल्टे झंडे के साथ कांग्रेसियों का ‘रघुपति राघव राजा राम’

0
222

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर झूठ और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की कोशिश कर रही कांग्रेस अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को साक्षी मानकर सत्य एवं अंहिसा की हत्या नहीं होने देने का संकल्प ले रही है। बापू की जयन्ती के अवसर पर कांग्रेस ने अपने ताजा अभियान की शुरूआत मंगलवार को की। जिसख़३ तहत कांग्रेसियों ने कस्बे में प्रभात फेरी निकाली| लेकिन एक कांग्रेसी प्रभात फेरी में उल्टा झंडा पकड़कर ही चलते रहे|
कस्बे के मुख्य मार्ग पर कांग्रेस नेताओं ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। कांग्रेसी इस दौरान ‘रघुपति राघव राजा राम’ का जो महात्मा गांधी का मूल मंत्र था, उसी कीर्तन को करते हुए निकले| कांग्रेसियों ने कहा कि जिस तरह के हालात देश में चल रहे है उसे भगवान राम ही समझ सकते हैं क्योंकि राम का मतलब होता है ईश्वर और ईश्वर का कोई मजहब नहीं होता, ईश्वर एक है।
कांग्रेस दो अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस‘‘अहिंसा दिवस‘’के रूप में मनाएगी। उस दिन वरिष्ठ नेताओं द्वारा बापू की विचारधारा पर चलने की शपथ ली जायेगी कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बापू के बताए हुए सत्य,अहिंसा एवं सहअस्तित्व के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सहिष्णुता और सौहार्द को बनाये रखेंगे।
इस दौरान पूर्व प्रधान इरफान, आसताब, खालिद उस्मानी, शमशाद फारुखी, अबधेश गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]