जैन ध्वजा के साथ निकली भगवान आदि देव की भव्य शोभायात्रा

0
115

फर्रुखाबाद:जैन समाज के द्वारा नगर में मुख्य मार्गो पर निकाली गयी भगवान आदि देव की शोभायात्रा में श्रधालुओ भी भीड़ रही| शोभायात्रा में श्रद्धालु जमकर थिरके|
नगर के सदबाड़ा स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा साहबगंज चौराहा, अंगूरी बाग़, जैन वाटिका, धारानगरी पंहुचकर पांडुशिला पर भगवान आदिनाथ के सिंहासन पर विराजमान किया गया| जंहा उनका पूजा और अभिषेक हुआ| वही बाग़ में ही मेले के रूप में लोग एक दूसरे से गले मिले| शाम लगभग चार बजे शोभायात्रा वापसी सधवाडा जैन मन्दिर में समाप्त हुई| शोभायात्रा की जगह-जगह पूजा अर्चना की गयी| यात्रा में महिलाओ ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया|
इस दौरान जैन समाज के राहुल जैनम द्रविण जैन, प्रमोद जैन, दीपाशु जैन, सनी जैन, अमन जैन, संतोष जैन, छेदालाल जैन, आमोद जैन,संध्या जैन,नेहा जैन, बीना जैन, अर्चना जैन, शिखा जैन आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]