कांग्रेसियों के समर्थन में बंद रहा बाजार

0
120

फर्रुखाबाद:पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद का नगरऔर आसपास असर देखा जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी भी परेशान है। अधिकांश जगह दुकानें, प्रतिष्ठान बंद रही। कई स्थानों पर पेट्रोल पंप खुले देखे गए हैं।
कांग्रेस के आह्वान पर बुलाए गए भारत बंद का असर देखा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी नगर में एकत्रित हुये उन्होंने व्यापरियों से हाथ जोड़कर सहयोग माँगा| नगर के नेहरु रोड, रेलवे रोड व लोहाई रोड पर बंद का असर दोपहर एक बजे तक दिखा| उसके बाद बाजार खुल गया|
कांग्रेस ने सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक बाजार बंद रखने की बात कही थी| जबकि चौक पर कांग्रेसी नेता वसीमुज्ज्मा का प्रतिष्ठान खुला रहा| सुबह कांग्रेसियों ने व्यापारियों से बंद को समर्थन देने का आग्रह कर दुकानें-प्रतिष्ठान बंद बंद कराये| वही एक कांग्रेसी व सपा नेताओ के पेट्रोल पम्प खुले रहे|
पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, राकेश सागर, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन आदि ने बाजार बंद कराने में मसक्कत की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]