योगी सरकार के खिलाफ सपा तहसीलों पर करेगी प्रदर्शन

0
111

फर्रुखाबाद:प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा आगामी 20 अगस्त को तहसील मुख्यालयों पर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी| जिसका पत्र पार्टी कार्यालय भी भेज दिया गया है|
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षो आदि को पत्र भेजकर कहा है कि वर्तमान सरकार में अपराध चरम पर है| महिलाएं सुरक्षित नही है| मंहगाई चरम पर है,विधुत दरों में वृद्धि,बेरोजगारी की समस्या,सहकारिता क्षेत्र की संस्थाओं में जबरन कब्जा,राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं का उत्पीडन, किसानो की गन्ने की बकाया राशि का भुगतान ना होना आदि मुख्य समस्याओं को रेखांकित किया है|
इन्ही मुख्य समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी 20 अगस्त को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी| जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया कि जनपद की तीनों तहसीलों में प्रभारी नियुक्त किये जायेगे| योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन के लिये सपा तैयार है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]