अपना दल जिलाध्यक्ष सहित चार पर जानलेवा हमले का मुकदमा,तीन गिरफ्तार

0
131

फर्रुखाबाद:बीती रात जेल डीआईजी के आवास के निकट फायरिंग कर युवक को जख्मी करने व सेन्ट्रल जेल के मुख्य द्वार के निकट भी फायरिंग कर दहशत फ़ैलाने के मामले में पुलिस ने अपना दल (युवा) के जिलाध्यक्ष सुरजीत कटियार सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| वही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम विजाधरपुर निवासी युवक शिवम सक्सेना पुत्र सिशोभित सक्सेना को बीती रात रखा रोड पाल नगला के निकट गोली मारकर जख्मी किया गया था|घटना से सम्बन्ध में पुलिस ने घायल शिवम के पिता सिशोभित की तहरीर पर अपना दल के (युवा)जिलाध्यक्ष सुरजीत कटियार निवासी नरायनपुर, मगन कटियार, सनी कटियार व छोटू कटियार निवासी निंनौआ के खिलाफ धारा 307 ए तहत मुकदमा पंजीकृत किया था|
पुलिस ने मगन कटियार,सनी कटियार व छोटू कटियार को गिरफ्तार कर लिया| सुरजीत कटियार का कहना है कि जिस समय घटना हुई वह मौके पर नही थे| वह किसी बरात में गये थे| उनका नाम मुकदमे में फर्जी लिखाया गया है| प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर ने जेएनआई को बताया कि मगन, सनी व छोटू को गिरफ्तार किया गया है| जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]