वृक्षारोपण कर जलवायु को शुद्ध करने की अलख

0
126

फर्रुखाबाद:(कंपिल) डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर हर गांव में पौधा रोपण का कार्यक्रम होना है| जिसके तहत पौधारोपण कर जलवायु शुद्ध करने का संकल्प दिया गया|
क्षेत्र के ग्राम मिस्तनी में पौधा रोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सोमबार को तहसीलदार गजेंद्र सिंह और जिला पंचायत सदस्य किशनपाल सिंह यादव, प्रधान शिवम यादव के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया| जिसमें कई किसानों ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया|
किसानों को यह बताया गया की पौधों के क्या-क्या लाभ होते हैं| वन और पौधों के ना होने पर वातावरण में क्या-क्या नुकसान होते हैं| वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र में पेड़ पौधों का कितना महत्व है| इस बारे में भी बताया गया अधिक से अधिक पौधे लगाने से समय से बरसात संभव हो सकेगी| जिससे आने वाले समय में भूमि का जल स्तर में गिरावट के संकेत नहीं मिलेंगे| इसलिए हम लोगों को मिलकर वृक्षारोपण करना चाहिए| प्रत्येक किसान को कम से कम 2 पौधे प्रत्येक वर्ष तैयार करने चाहिए|
मिस्तनी गांव में सोमबार 600 पौधे लगाए गए|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]