फर्रुखाबाद:अस्सी के दशक की मशहूर अभिनेत्री पदमिनी कोहलापुरे ने एक कार्यक्रम में पंहुचकर बेटियों को शिक्षित होने की सलाह दी| साथ ही अभिभावकों को भी इसमे पुरा सहयोग करने की बात कही| उन्होंने कहा की सफलता आसान नही है| लेकिन यही ठान लिया जाये तो सफलता कठिन भी नही|
शहर के आवास विकास स्थित कृष्णा देवी बालिका डिग्री कालेज्की तरफ से नव प्रवेशित एकं मेधावी छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची अभिनेत्री पदमिनी कोहलापुरे ने कार्यक्रम का शुभारम्भकिया| उन्होंने छात्राओं को सम्मानित किया| उनके साथ आयी मॉडल दिव्यता सिंह ने कहा की फिल्म में अभिनेत्री या मॉडल बनने के लिये फिटनेस का ध्यान रखना जरूरी है| योग का फिटनेस में महत्वपूर्ण योगदान है| उन्होंने बताया की बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग का शौक था| दिव्यता ने कहा कि मेहनत यदि किसी भी क्षेत्र में की जाये तो सफलता जरुर मिलेगी|
पदमिनी कोहलापुरे ने कहा कि अभिभावक अपनी बेटियों को जरुर पढाए| बेटियां पढ़ेगी और तभी हिंदुस्तान आगे बढ़ेगा| उन्होने कहा इ एस्टार बनना आसान नही है|उसके लिये बहुत मेहनत की जरूरत है| उन्होंने ने ही मंच से तुम से मिलकर ना जाने क्यों और भी कुछ याद आता है,आज का अपना प्यार नही है जन्मो का ये नाता है गीत गाकर पंडाल में बैठे लोगों को पुरानी यादों में खो दिया|
डॉ० जितेन्द्र यादव, डॉ० अनार सिंह,सरल दुबे, उर्मिला राजपूत, चेयर मैंन वत्सला अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किये| वही दद्दू ने मंच पर बैठी महिलाओं को 100-100 रूपये उपहार में दिये| सुबोध यादव, उमेश यादव, मनोज मिश्रा आदि रहे|
अभिभावक बेटियों को शिक्षित कर बनाएं स्वावलंबी: पदमिनी कोहलापुरे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


