डीएम के तहसील दिवस में 173 में केबल 8 को मिला न्याय

0
97

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)जिलाधिकारी के तहसील दिवस में फरियाद लेकर पंहुचे अधिकतर फरियादियों के हाथ केबल कार्यवाही का भरोसा ही लगा| केबल 8 को मौके पर न्याय मिल सका|
तहसील अमृतपुर में जिलाधिकारी मोनिका रानी, सीडीओ अपूर्वा दुबे व एएसपी त्रिभुवन सिंह ने समस्या सुनी| इस दौरान कुल 173 शिकायते लेकर फरियादी पंहुचे| लेकिन अधिकतर के हाथ निराशा ही लगी| धीमरपुरा निवासी शंकर पुत्र चेतराम ने शिकायत कर कहा की वर्ष 2017 में उसकी नाव एडीएम के अनुपालन में चलायी गयी थी| लेकिन उसका किराया अभी तक नही मिला| जय नारायण अग्निहोत्री ने चकबंदी के सम्बन्ध में शिकायत की| कुल आठ को ही मौके पर न्याय मिल सका|
फर्रुखाबाद: सदर तहसील दिवस अपर जिलाधिकारी गुलाब सिहं की अध्यक्ष्ता में समाधान दिवस के रुप में आयोजित किया गया। जिसमें जनता की 118 शिकायते आई। जिसमें मौके पर 19 शिकायतों का निराकरण किया गयां।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]