अब अखिलेश की तरफ देख रही देश की जनता: सपा

0
152

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान नेताओ ने कहा कि आगामी समय में देश की जनता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ देख रही है| जनता को चुनाव का इंतजार है|
शहर के कादरी गेट स्थित एक गेस्ट हॉउस में सुप्रीमो का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में मनाया गया| यंहा भी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मो० एबाद के साथ पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व सचिन सिंह यादव ने केक काटकर जन्मदिन मनाया| सचिन सिंह यादव ने कहा की देश आज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है| प्रदेश व देश का युवा पढ़ा लिखा है वह यह महसूस कर रहा है कि उसे ठगा गया है| उन्होंने कहा की देश व प्रदेश की भगवा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहा है| जनता की आने वाले समय में अखिलेश यादव की तरफ निगाहे है|
मुख्य अतिथि मो० एबाद ने कहा कि युवाओ ने क़ुरबानी देकर देश को आजाद कराया| लेकिन बीजेपी ने युवाओ को केबल मुर्ख बनाया| अखिलेश सरकार के समय युवाओ के लिए तमाम योजनायें चलायी गयी थी| जिससे करोड़ो युवाओ को लाभ मिला| बीजेपी केबल धार्मिक राजनीति करना जानती है| लेकिन जनता अब जागरूक है| आगामी 2019 के लोक सभा चुनाव में इसका बदला जनता लेगी|
पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे| पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर, चन्द्रपाल यादव, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, मुन्ना यादव, जवाहर सिंह गंगवार, विश्वास गुप्ता, यशवीर आर्य चेयरमैंण हरीश यादव, बंटी यादव व अनिल श्रीवास्तव, समीर यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]