फर्रुखाबाद:(राजेपुर) साइकिल से सबार होकर अपने घर जा रहे बैंड मास्टर की बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ निवासी अहसान अली ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि 35 वर्षीय शमशाद अली अपनी बैंड की दुकान से साइकिल से गाँव जा रहा था| तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसके टक्कर मार दी| जिसके बाद उसे 108 एम्बुलेंस से सीएससी लाया गया| जंहा उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया| जिसके बाद मौके पर पंहुची मृतक की पत्नी संतोषा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| वही बाइक सबार धर्मपाल निवासी गाजीपुर को भी चोट लगी| उसे भी उपचार हेतु भेजा गया|
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


