जरनेटर के करेंट से डीजे संचालक की मौत

0
122

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बुकिंग पर डीजे ले जा रहे युवक की जरनेटर के करेंट से मौत हो गयी| जिससे परिजनों में कोहराम मच गया| खबर लिखे जाने तक पुलिस को सूचना ही दी गयी|
कोतवाली क्षेत्र के अलबलपुर निवासी 14 वर्षीय चंचल पुत्र अतर सिंह अपने भाई पंकज डीजे का कार्य करता है| दोनों भाई डीजे को कार्यक्रम में ले जाने के लिये मैजिक पर लादकर नगला बाग़ ले जा रहे थे| तभी अचानक धुरुआ नगला इंटर कालेज के निकट ट्रक को साइड देने के चक्कर में जब मैजिक सड़क से नीचे उतारी तो अचानक मैजिक में चल रहे जरनेटर का करंट चंचल व उसके भाई पंकज के लग गया| परिजन तत्काल उसे मोहम्मदाबाद एक निजी नर्सिंग होम में ले गये| जंहा चंचल को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि उसके भाई को गम्भीर हालत में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है|
चंचल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया| मृतक की माँ गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]