विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों को किया जागरूक

0
129

फर्रुखाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस मंगलवार को नगर में जगह-जगह पौध रोपण कर मनाया गया। वही, संस्थाओं ने भी गोष्ठी आयोजित कर लोगों को पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।
संस्कार भारती के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| संस्था की सचिव आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण को एक जिम्मेदारी के रूप में समझना होगा| अन्यथा हमारी आने वाली पीढ़ी का जीवन अत्यंत दूभर हो जाएगा। प्रांतीय मंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जल संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि जल को बेकार न गवाएं और ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए। जिससे हमारा पर्यावरण सुधर सके।
कोषाध्यक्ष आदेश अवस्थी ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का मित्र है और इस मित्रता को निभाने के लिए हमें इसका ख्याल रखना होगा। जिससे हमारा पर्यावरण मित्र बच सके।
कार्यक्रम के दौरान इस्कूल के बच्चो ने कथक नृत्य किया| प्रधानाचार्य हुकुम सिंह,प्रमोद अग्रवाल, अनुराग पाण्डेय (रिंकू) , डॉ० राकेश गंगवार, निमिष टंडन आदि रहे|
अधिवक्ताओं ने भी किया वृक्षारोपण
फतेहगढ़ कचहरी परिसर में मानवाधिकार के कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी व आदित्य दीक्षित के संयोजन में वृक्षारोपण कर लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]