संगठन में रीढ़ का काम करता युवा

0
166

फर्रुखाबाद: मिलेनियम वोटर महा अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नव मतदाताओं को बीजेपी के साथ जोड़ने और उनका वोट बनाने को लेकर आयोजित कैम्प में कार्यकर्ताओं को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये गये|
भाजयुमो नेता शिवम् दुबे के संयोजन मेंग्राम विजाधरपुर में मतदाता शिविर का आयोजन किया गया| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा कानपुर,बुंदेलखंड पर्वत सिंह यादव ने पहुंच कर युवाओं और मतदाताओं को जागरूक किया| उन्होंने संगठन की कार्य विधि पर फोकस करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और कहा कि 18 वर्ष पूरी कर चुके मतदाता आगामी भविष्य में विधायक मंत्री सांसद होंगे| इसलिए उनको जागरुक करना वह अभियान से जुड़ना अति आवश्यक है जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी युवा को पार्टी की रीढ़ बताया| इस दौरान जिला प्रभारी प्रमोद विश्वकर्मा,जिला संयोजक गोपाल राठौर,विधानसभा संयोजक आदित्य बाथम ,गौरव सिंह,मंडल प्रभारी शिवम दुबे, गुंजन अग्निहोत्री, अंकुर दुबे आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]