फर्रुखाबाद:(मेरापुर)बहन के घर शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार ग्रामीण व उसकी पत्नी को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया औरफरार हो गए| मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची जांच पड़ताल|
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम शिला निवासी अनिल पाल पुत्र वीर सिंह अपनी पत्नी पूनम पाल के साथ बाइक पर सवार होकर नवाबगंज के ही झब्बूपुर निवासी अपनी बहन ज्ञानदेवी पत्नी राजवीर के घर विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे|तभी अचरा-कायमगंज मार्ग पर बघार नाले के निकट पीछे से आए अपाचे सवार बदमाशों ने अनिल पाल को रोक लिया| दो बदमाशों ने तमंचा निकालकर दोनों के ऊपर ताना और चेन,झाले,मंगलसूत्र आदि जेबरात लूटकर कायमगंज की तरफ फरार हो गए| पीड़ित ने डायल 100 को फोन किया तो फोन नही लगा|इसके बाद अचरा चौकी इंचार्ज शैलेश कुमार को मामले की सूचना दी गई| सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की| चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी
बाइक सबार दम्पत्ति के बदमाशों ने जेबरात लूटे
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


