महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप

0
120

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) : मायके से मिली भैस व जेबरात बेचकर ट्रेक्टर खरींद लेने का विरोध करने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गयी| पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| वही पोस्टमार्टम में फांसी लगने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है|

[adrotate banner="3"]

थाना मेरापुर के ग्राम बरखिरिया निवासी मृतका 35 वर्षीय शशी पत्नी अरविन्द यादव के पिता कन्नौज थाना सौरिख के नंदपुर निवासी मगनलाल ने पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा की पुत्री का विवाह बीते वर्ष 2006 में अरविन्द से हुआ था| शादी के बाद दो भैंस पुत्री को दी थी। दामान ने उनकी पुत्री शशी का जेवर व भैंसें बेचकर ट्रैक्टर खरीदना चाहता था। शशी ने जेवर व भैंसे बेचने का विरोध किया। इस पर पति अर¨वद उर्फ सर्वेंद्र, देवर धर्मेंद्र, योगेंद्र व सास शारदा, देवरानी मंजू व ननद शशी ने बुधवार सुबह कमरे में अंदर लाठी से गला दबाकर शशी की हत्या कर दी| और उसका शव फांसी पर लटका दिया।

मौके पर पंहुचे दारोगा बनी सिंह ने सभी को समझाकर शांत किया। शव का पंचनामा दारोगा बनी सिंह ने भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। थानाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला खुदकशी का प्रतीत होता है। मृतका का पोस्टमार्टम डॉ. नीरज व डॉ. अनुज त्रिपाठी के पैनल से कराया गया। उसमें मौत का कारण फांसी लगने से होना बताया जा रहा है।

[adrotate banner="2"]