राजेंद्र नगर महोत्सव का जोरदार आगाज

0
120

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबू राजेन्द्र सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ महोत्सव का आगाज हो गया| जिसमे क्षेत्रीय लोग ने पंहुचकर हिस्सा लिया|

[adrotate banner="3"]

पूर्व मंत्री 102 वीं जयंती पर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव व महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सचिन सिंह यादव ने अपने पैतृक गाॅव राजेन्द्र नगर में मौजूद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ महोत्सव का आगाज किया | इसके साथ जनसभा को सम्बोधित करते हुये सचिन सिंह यादव ने कहा कि हमे बाबू जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिये। उनका राजनैतिक जीवन जनता की केबल सेवा में ही गुजरा था| पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि बाबू जी हमेशा गरीबों एंव जरुरत मदों की मदद की। अपने सिद्धान्तों से कभी समझौता नही किया।

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला यादव, रनवीर सिंह यादव,अवघेश यादव,जीतेन्द्र यादव,राजन यादव,आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]