फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी मोनिका रानी के आदेश पर नगर निकाय चुनाव को देखते हुये आबकारी टीम ने आलू के खेत में दबी कच्ची शराब बरामद कर ली| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|
[adrotate banner="3"]
आबकारी टीम ने शहर कोतवाली के ग्राम तिकुरियां नगला निवासी सूरजपाल पुत्र रामचंदर के घर व खेतों में दबिश दी| जंहा उन्हें बड़ी मात्रा में कच्ची शराब व लहन बरामद हुई| जिला आबकारी अधिकारी टी आर वैश्य ने बताया की खेत से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब को जब्त किया गया तथा 800 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किए गया है| नगर निकाय चुनाव के दौरान यह प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा। आबकारी निरीक्षक अमितराज,संजय कुमार गुप्ता आदि रहे|
[adrotate banner="2"]


