अखिलेश बोले श्रीराम के नाम पर बरगला रही भाजपा, हमने श्रीकृष्ण की बड़ी मूर्ति लगवा दीः

0
130

कन्नौज:आज समाजवादी गढ़ इटावा पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत हासिल करने का जिम्मा पार्टी कार्यकर्ताओं व संगठन के साथ जनता पर छोड़ दिया है। सपा का काम बोलता है, इसलिए जनता साथ देगी। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। गाय, गोबर व गौशाला की अनदेखी हो रही है। इटावा में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के बहाने जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वाले भगवान श्रीराम के नाम पर बरगलाते रहे पर हमने उनके दूसरे अवतार की बड़ी मूर्ति लगवा दी। नेताजी के आशीर्वाद से यह संभव हुआ है।

[adrotate banner="3"]

भाजपा में पूरा परिवारवाद चरम पर
कन्नौज के तिर्वा रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर अखिलेश ने कहा कि कन्नौज नहीं पूरा प्रदेश सपा शासन में वीआइपी था। बोले, भाजपा सरकार 1000 एकड़ में गौशाला बनाए ताकि सड़क पर आवारा घूम रही गायों को जगह मिल सके। बूचडख़ाने बंद कराने में वैध-अवैध पर सवाल उठाया। कहा कि पहले मीट एक्सपोर्ट ही बंद करा दें। डिंपल के जिले से चुनाव न लडऩे के सवाल पर कहा कि हम पर परिवारवाद के आरोप लगते हैं। इसलिए बोला था लेकिन भाजपा में पूरा परिवारवाद चरम पर है। चुनाव प्रचार पर न निकलने के सवाल पर कहा कि उनका काम बोलता है। प्रदेश की जनता सब जानती है। पहली बार पार्टी इतने बड़े पैमाने पर सिंबल में चुनाव लड़ रही है। इसलिए सब कार्यकर्ताओं, संगठन व जनता के हाथ सौंप दिया है। कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे पर वह डिंपल के संसदीय क्षेत्र में जीटी रोड चौड़ीकरण नहीं करा पाए। आलू किसानों को कुछ नहीं मिला।

जगह-जगह गड्ढे, 2019 में बदलाव तय
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, प्रदेश सरकार का फरमान फेल निकला। ऐसी एक भी सड़क नहीं बना पाए, जिसमें गड्ढे न हों। 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ा बदलाव तय है। शौचालय बनाने के नाम पर बड़ा घोटाला हो रहा। कार्यालय में जन सभा में कार्यकर्ताओं को नसीहत भी दी।

[adrotate banner="2"]