दमयन्ती के लिये पूर्व सांसद से साथ सपा नेताओ ने झोंकी ताकत

0
156

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी से नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद के लिये प्रत्याशी दमयंती सिंह के समर्थन में आला कमान के निर्देश पर एक जुट हुये सपा नेताओ ने सघन जनसम्पर्क कर प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया| जिससे साइकिल ने रफ्तार पकड़ ली|
रविवार को सपा प्रत्याशी दमयंती सहित ने जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व महानगर अध्यक्ष विजय यादव व जिला महासचिव मंदीप यादव, प्रदीप यादव आदि नेताओ के साथ लोहिया प्रतिमा पर पंहुची| जंहा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी की गयी| यही से रणनीति बनने के बाद टीमें बना जनसम्पर्क के लिये निकले|
दमयंती सिंह ने अलग टीम बनाकर आवास-विकास आदि मोहल्लो में जनसम्पर्क कर वोट मांगे| वही पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष विजय यादव, करन सिंह,महेन्द्र कटियार, शिब्बू यादव,इस्तखार अंसारी, प्रवीन यादव, पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र सिक्की सिंह, विक्की यादव, जितेंद्र यादव ( सिरोली वाले) आदि ने भारी कार्यकर्ताओ के साथ आवास विकास में घर-घर दस्तक देकर सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे|

[adrotate banner="3"]

इस दौरान रिंकू अग्निहोत्री, बंटी यादव, अरविंद यादव,इस्तखार अंसारी, आनंद, प्रदीप कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे

[adrotate banner="2"]