धान खरीद कम देख भड़के फूड कमिश्नर

0
129

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/शहर)फूड कमिश्नर ने कस्बा स्थित मार्केटिंग गोदाम के धान क्रय केंद्र औचक किया| उन्होंने कम धान की खरीद देख एमओ से कड़ी नाराजगी जतायी और धान खरीद में प्रगति लाने के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने सातनपुर मंडी में भी निरीक्षण किया|
बुधवार को फूड कमिश्नर अलोक कुमार ने गोदाम के धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर धान केंद्र सूना देख भड़क गये| उन्होंने एमओ से कहा कि किसान ने खेतो में धान काट भी लिया है लेकिन यंहा किसान नजर क्यों नही आ रहे है| उन्होंने मार्के¨टग निरीक्षक सुधीर कुमार से उन किसानो के नाम जाने जो धान बिक्री कर चुके है| जिसे वह नही बता सके| मार्केटिंग निरीक्षक ने उन्हें बताया की 582 क्विंटल धान अभी तक खरीदा गया|
वही शहर सातनपुर मंडी पहुंचकर खाद्य एवं रसद आयुक्त ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय कुमार सिंह से धान खरीद की जानकारी ली। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जनपद को आवंटित 16100 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अभी तक 650 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने खरीद कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी मोनिका रानी रही|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]