कंपिल में ना चेयरमैंन भाजपा का होगा ना सभासद

0
122

फर्रुखाबाद:(दीपकशुक्ला) बीजेपी ने आखिर कंपिल में अपना प्रत्याशी ना अध्यक्ष पद के लिये मैदान में उतार पाया और ना ही सभासद के पद के लिये ही वार्डो में अब कमल का प्रचार होगा| बीजेपी ने सभी वार्ड भी खाली छोड़ दिये है| जिससे वर्षो से पार्टी की सेवा में लगे कार्यकर्ता के जहन में मायूसी ने जन्म ले लिया है|

[adrotate banner="3"]

कंपिल नगर पंचायत को यूपी की सबसे छोटी पंचायत में दूसरे नम्बर का दर्जा है| यह पंचायत समाजवादी पार्टी की सरकार में खासी चर्चा में रही | एक तरह से इसे सपा बाहुल्य कहा जाने लगा था| सूबे में भगवा सरकार बनने के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने पूरी लगन और मेहनत से पार्टी में किसी उम्मीद से कार्य किया| लेकिन जब समय आया तो पता चला की की उन्हें टिकट ही नही मिल रहा| या यू कहिए राम में आस्था रखने वाली पार्टी ने कार्यकर्ताओ के साथ वह किया जो श्रीराम के साथ राजभिषेक के समय हुआ था | उनका तिलक होते-होते रह गया था|

कंपिल में कुल 18 कार्यकर्ताओ ने आवेदन किये थे| लेकिन अध्यक्ष पद के लिये किसी का भी आवेदन पार्टी ने मान्य नही किया| जिसके बाद यह कायस लगाये जा रहे थे कि कम से कम सभासद पद के लिए तो पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी| लेकिन 7 नबम्बर को नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पता चला की कंपिल के 10 वार्डो में किसी का नामांकन ही नही हुआ| नगर पंचायत के अम्बेडकर नगर, द्रोपदी नगर, भगत सिंह आजाद नगर, इंद्रा नगर,अब्दुल कलाम आजाद नगर, नेहरु नगर, गाँधी नगर, लक्ष्मीबाई नगर,शास्त्री नगर किदवई नगर के लिये किसी सभासद पद के उम्मीदवार को कमल पार्टी नही थमा पायी|

[adrotate banner="2"]