आधा दर्जन घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

0
171

फर्रुखाबाद:(शमशाबाद)बीती रात अज्ञात चोरो ने आधा दर्जन घरों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और लाखों के जेवर उडा लिये| आधा दर्जन घरो में चोरी होने से पुलिस के इकबाल पर सबाल खड़े किये है| पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर मे बीती रात अवधेश कुमार के परिजन मकान की छत के ऊपर सोए हुए थे जबकि पत्नी,पुत्र जितेंद्र की पत्नी रूबी के साथ साथ सोई हुई थी| रात्रि के किसी समय अज्ञात चोरो घर के दरवाजे के ताले तोड़कर कमरों में दाखिल हो गए और अंदर बक्से अलमारी आदि को तोड़कर सोने चांदी के जेवरातो में सोने की जंजीर चांदी की पायल तोड़िया मंगलसूत्र अंगूठी तथा बिछुआ के अलावा 11000 की नगदी चुरा ले गए हैं|

वही रविंद्र के भाई अनिल कुमार जो बाहर दिल्ली में किसी कंपनी में कर्मचारी है| उसके घर पर भी अज्ञात चोरो ने धावा बोला जहां ताला तोड़कर बक्सों में रखे सोने चांदी के जेवरों में सोने का हार एक जोड़ी चूड़ी सोने की जंजीर बेसर कुंडल और 2000 नकदी चुरा ले गए हैं| ईश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय राम शरण के भी घर पर अज्ञात चोरों ने दस्तक दी और कमरो के ताले तोड़कर बक्से तोड़ डाले जिसमें उनके 5000 की नकदी जो मजदूरी के रखे हुए थे 17 साड़ी और कपड़े चुरा ले गए हैं| यही के निवासी जमादार के घर पर भी अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर कपड़े जेवरात 5000 की नगदी चुरा ली है| अनिल शर्मा की परचून की दुकान जहां ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने 5000 की नकदी परचून का सामान चोरी कर लिया| थाना पुलिस ने जाँच की और जल्द खुलासा का भरोसा दिया है|

पुलिस अधीक्षक मृगेन्द्र सिंह ने बताया की चोरी की जो घटनाएं हुई है उनका जल्द खुलासा किया जायेगा|
,

[adrotate banner="2"]