फर्रुखाबाद: एसपी मोहित गुप्ता ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये जिले में तैनात 105 पुलिस कर्मियों का तबादला विभिन्य जगह पर कर दिया है| वही स्वाट टीम के सिपाहियों में भी फेर बदल हुआ है| जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मच हुआ है|
[adrotate banner="3"]
स्वाट टीम में तैनात सिपाही अजय तोमर को थाना मेरापुर, अनिल शाक्य को थाना मऊदरवाजा, शशि कान्त पाण्डेय स्वाट टीम से थाना कंपिल, निशांत यादव को स्वाट टीम से थाना अमृतपुर भेजा गया है| थाना मऊदरवाजा में तैंनात सिपाही सचेन्द्र सिंह को स्वाट टीम व कमालगंज थाने में तैनात शेष नारायण शंखवार को को भी स्वाट टीम में जगह मिली है|
इसके साथ ही अधिकतर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही तैंनात किये गये है| कुल मिलाकर महिला आरक्षी सहित 105 सिपाही तबादला हुये है|
[adrotate banner="2"]


