छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

0
189

फर्रुखाबाद: किसी बात से नाखुश छात्र ने तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा| उसके आत्महत्या का कारण पता नही चल सका|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फ़तेहगढ़ के कुटरा क्रासिंग के निकट शनिवार को दोपहर 2 :30 बजे मोहल्ला विश्वकर्मा कालोनी भोलेपुर निवासी 18 वर्षीय अम्भुज शर्मा पुत्र जितेन्द्र मोहन शर्मा कुटरा रेलवे क्रासिंग के निकट पंहुचा और कानपुर की तरफ से आ रही मथुरा-कासगंज एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गया| जिससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गये| घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली के एसएसआई दीपक शर्मा फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और उसके पास मिले मोबाइल का सिम दूसरे मोबाइल में डालकर परिजनों को सूचना दी| सूचना मिलने पर मृतक का भाई अंकित व ताऊ सतेन्द्र मोहन शर्मा मौके पर पंहुचे और उसकी शिनाख्त अम्भुज के रूप में की| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| अम्भुज बीकाम का छात्र था|

[adrotate banner="2"]