भगवान बावन अवतार दिवस पर परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक

0
146

फर्रुखाबाद: ब्राहमण महासंघ के द्वारा भगवान विष्णु के बावन अवतार दिवस पर संगठन के कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक किया और प्रसाद वितरण कर मंगल कामना की| साथ की साथ कुष्ठ रोगियों को भोजन के पैकेट बांटे|

[adrotate banner="3"]

नगर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर एकत्रित हुये संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने प्रतिमा को दुग्ध स्नान कराया| वही संगठन के आदित्य दीक्षित व नारायण दत्त द्विवेदी ने कहा कि आज शुभ दिन है| जब भगवान विष्णु ने बावन अवतार लिया था | इसके साथ ही साथ पदाधिकारीयों ने प० रामनरायन आजाद की जयंती पर वही उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया| साथ ही साथ कुष्ठ रोगियों को भोजन के पैकेट भी वितरित किये|

संगठन ने कहा कि आजाददेश को आजादी दिलाने में मुख्य भूमिका में रहे| इस दौरान सरल दुबे, राजेश मिश्रा,अतुल मिश्रा, गुंजन अग्निहोत्री, पुनीत दुबे बॉबी, रवि मिश्रा, प्रवीन दुबे आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]