पूर्व विधायक की पुत्रबधू ने लगाया सम्पत्ति हड़पने का आरोप

0
140

फर्रुखाबाद: पूर्व विधायक महरम सिंह की मौत के बाद उनकी सम्पत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है| उनकी पुत्रबधू ने एसपी कार्यालय पंहुचकर अपने ही देवरों पर सम्पत्ति हड़पने का आरोप लगाया है| एसपी मौजूद ना होने पर उन्होंने एएसपी त्रिभुवन सिंह को कार्यवाही के लिये शिकायती पत्र भी दिया |

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी स्वर्गीय रवि प्रकाश सिंह की पत्नी लीना सिंह ने एसपी कार्यालय में दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि उनके पति तीन भाई थे| बीते 17 मार्च को उनके पति रवि की ,मौत हो गयी | इसके बाद देवर भानू प्रकाश व दी दिनेश प्रकाश ने अभिलेखों में हेराफेरी कर उनके हिस्से की चल व अचल सम्पत्ति अपने नाम करा ली| उन्होंने यह भी आरोप लगाया की उन्हें भोलेपुर नगलादीना वाले घर से निकाल दिया गया |

लीना ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके देवर और देवरानी उनकी हत्या की कोशिश कर रही है| लीना का कहना है कि इस सम्बन्ध में पहले जिलाधिकारी से शिकायत की थी लेकिन कोई राहत नही मिली |

[adrotate banner="2"]