सीएम योगी को बदमाश कहने पर दलगंजन को खदेड़ा

0
121

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर बीते दो दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रो के साथ गुरुवार को दोपहर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह ने पंहुचकर मंच से सीएम योगी को उन्होंने बदमाश कह दिया| जिससे शिक्षामित्र भड़क गये और उन्हें विवाद के बाद खदेड़ दिया|

[adrotate banner="3"]

गुरुवार को शिक्षा मित्रो का धरना अपने चरम पर था| भाषण चल रहे थे| शिक्षामित्र नारेबाजी कर रहे थे| तभी अचानक कोई सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दलगंजन सिंह को लेकर पंहुच गया और उनसे मंच पर भाषण देने को कहा| दलगंजन ने भाषण देना शुरू किया| उन्होंने कहा की जब से योगी की सरकार बनी जनता परेशान है| अब शिक्षा मित्रो के साथ यह हो रहा है| उन्होंने कहा की सीएम योगी बदमाश है|

इतना सुनते ही शिक्षामित्र नेता अनुराग पाण्डेय व ऋषिपाल यादव भड़क गये| उन्होंने कहा की धरने में नेतागिरी नही होगी| कोई राजनीति नही चलेगी| यदि कोई राजनीति करने का प्रयास करेगा| तो उसको परिणाम भी भुगतना होगा|

[adrotate banner="2"]