एसपी से शिकायत करते ही हत्या की धमकी

0
119

फर्रुखाबाद: एडीएम व पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर लौट रहे युवक को जान से मारने की धमकी दी गयी| जिसकी जानकारी मिलते ही एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिये | पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]

सपा नेता चन्नू यादव व जग्गू यादव निवासी लोको रोड के खिलाफ शुक्रवार को संजू कुमारी, ओमकार, पूनम, रेनू, रीना यादव, पूजा यादव आदि ने उनकी भूमि पर अबैध कब्जा किये जाने की शिकायत एडीएम आरबी सोनकर के साथ ही साथ एसपी दया शंकर मिश्रा से की| उनका नेतृत्व अचल परिहार कर रहे थे|

अचल का आरोप है कि जब वह एसपी से सपा नेताओ की शिकायत करके निकले तो उन्हें धेरकर हत्या की धमकी दी गयी| अचल ने पुन एसपी को शिकायती पत्र से अवगत कराया| जिसके बाद एसपी ने कोतवाल फतेहगढ़ को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिये| कोतवाल फतेहगढ़ ने बताया कि एसपी के आदेश पर चन्नू व जग्गू अरविन्द, सुशील सहित सात-आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]