योगी राज में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा आक्रोशित

0
108

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को ज्ञापन सौप कर योगी सरकार में दिनों दिन बढ़ रहे अपराधिक मामलो की घोर निंदा की है| सपा ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि कानून व्यवस्था के खिलाफ खिलबाड बंद नही हुआ तो सपा कार्यकर्ता सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करेगा|

[adrotate banner="3"]

सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व महानगर अध्यक्ष विजय यादव व जिलामहासचिव समीर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे और उन्हें ज्ञापन सौपा| सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी एवं आरएसएस के संगठन के अनुषांगिक अंग बजरंगदल, विश्व हिन्दू परिषद, युवा मोर्चा, हिन्दू युवा वाहिनी आदि कानून व्यवस्था को अपने हाथो में ले कर घूम रहे है| जिससे प्रदेश में हत्या, बलात्कार, अपहरण की घटनाएँ बढ़ गयी है|

सपा ने कहा कि जिले में एक अप्रैल से 26 मई तक 40 दुष्कर्म, 18 दबंगई, 13 हत्या, 9 छेड़छाड, दो अपहरण, 39 लूट, 56 चोरी सहित अन्य घटनाये हुई है| सपा ने चेतावनी दी की यदि कानून व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो सपा सड़क पर उतरेगी| पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, मंदीप यादव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]