खुलासा: पत्नी से अबैध सम्बंधो के चलते भाई ने उतारा था मौत के घाट

0
137

फर्रुखाबाद: बीते 7 फरवरी को की रात गला दबाकर मौत की घाट उतारे गये रंजीत राजपूत निवासी बिलावलपुर मढैयां की हत्या में पुलिस ने मृतक के सगे भाई और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है|

[adrotate banner="3"]

मृतक रंजीत के हत्या में दर्ज कराये गये मुकदमे में आरोपी राजीव राजपूत वादी था| लेकिन पुलिस को घटना के पीछे किसी करीबी के होने का शक था| पुलिस लगातार राजीव और उसके दोस्त रमाकान्त पुत्र राजबहादूर निवासी टिकुरीयन नगला सेन्ट्रल जेल से पूंछतांछ कर रही थी| शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा किया| राजीव ने बताया की उसकी पत्नी रोली के साथ बड़े भाई रंजीत राजपूत के अबैध सम्बंध थे| यह बात उसे रास नही आ रही थी| जिसके चलते उसने अपने साथी रमाकांत के साथ घटना की योजना बनायी| रमाकांत वर्तमान में अपने मामा रामआसरे के घर बिलावलपुर मढैयां में ही रह रहा था| राजीव ने रमाकांत के साथ मिलकर बड़े भाई रंजीत की गला दबाकर हत्या कर दी|

थाना प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि अबैध सम्बंधो के चलते ही राजीव ने रमाकांत के साथ मिलकर रंजीत की हत्या की है| दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है|

[adrotate banner="2"]