एसओजी बन बदमाशो ने डाली लाखो की डकैती

0
121

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैसिंगपुर निवासी प्राइवेट शिक्षक अजीत सिंह पुत्र कृष्णपाल कुशवाह के घर में बदमाशो ने एसओजी बनकर डकैती डाल ली और गृह स्वामी सहित चार को गोली मारकर फरार हो गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल शुरू कर घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया |

[adrotate banner="3"]

गैसिंगपुर के एक निजी विधालय में शिक्षक अजीत कुशवाह अपनी 22 वर्षीय पुत्री आकांक्षा, 20 वर्षीय वर्षा और 18 वर्षीय पुत्र मानू के साथ एक कमरे में सो रहे थे| अजीत की पत्नी कमला देवी 8 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष व माँ कमला देवी आदि दूसरे कमरे में सो रहे थे| देर रात चोरो ने छत के जीने में लगे ताले को तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया| खटपट की आवाज सुनकर अजीत जाग गये और उन्होंने देखा कि तकरीबन आधा दर्जन से अधिक बदमाश घर में घुस कर घटना को अंजाम दे रहे है| जब उन्हें टोंका तो बदमाशो ने एसओजी बताकर उन्हें धमका दिया और सभी को बंधक बना दिया| जिसके बाद बदमाशो अजीत की लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली | इसके साथ ही साथ लाखो के जेबरात भी ले गये| जब अजीत ने शोर मचाया जिससे बदमाश आक्रोशित हो गये| उन्होंने फायरिंग कर दी| जिससे गोली अजीत सिंह, उनकी पुत्री 22वर्षीय पुत्री आकांक्षा, 20 वर्षीय वर्षा और 18 वर्षीय पुत्र मानू के लग गयी और आरोपी फायरिंग करते हुये फरार हो गये | चारो घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जिसमे आकांक्षा की हालत नाजुक बनी हुई है|

ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर एसपी सुभाष सिंह बघेल, सीओ उमेश शर्मा व कोतवाल प्रमोद कुमार शुकला फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| डॉग स्कोट को भी मौके पर बुला लिया गया| एसपी सुभाष सिंह ने बताया की घटना के सम्बंध में जाँच कराकर आवश्यक कार्यवाही पुलिस कर रही है| घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]